ऋषिकेश में आप भी उठा सकते हैं इन चीजों का लुफ्त
14-Nov-2021 10:56 AM 1741
पहाड़ों के बीचोंबीच बसा खूबसूरत शहर ऋषिकेश उत्तराखंड में है। यहां की सड़के आपको हमेशा भरी हुई दिखेंगी। ये जगह उन लोगों के लिए काफी अच्छी है जो कुछ समय पहड़ों पर बिताना चाहते हैं। यहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऋषिकेश में करने लायक चीजों के बारे में। 1) राफ्टिंग एक बहुत ही अच्छा अनुभव हो सकता है और ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग एक ऐसी चीज है जिसे आपको कम से कम एक बार जरूर करना चाहिए। आप ठंडे पानी में तैरने का लुफ्त भी उठा सकते हैं जो सच में आपको काफी अच्छा महसूस कराएगा। पहाड़ों और हरियाली से घिरी इस जगह को राफ्टिंग के दौरान आप सुकून महसूस करेंगे। 2) ट्रैकिंग अगर आप सबसे सुंदर ट्रेक और नजारे देखना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप सुबह कुंजा पुरी की ओर जाएं। यह ऋषिकेश से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। यहां एक मंदिर है जहां आप सूर्योदय देख सकते हैं। अगर आप साहसी हैं तो आप झरने के साइड में लगभग 20 मीटर ऊपर चढ़ सकते हैं। आप दोस्तों संग ऋषिकेश में ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं। 3) राम लक्ष्मण झूला लक्ष्मण झूला ऋषिकेश में काफी आकर्षण वाली जगह है। आप यहां अपने सोशल मीडिया के लिए कुछ शानदार तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। यह ब्रिज ऋषिकेश शहर से लगभग 5 किमी उत्तरपूर्व में है। 4) शॉपिंग कहीं भी घूमने जाएं तो शॉपिंग करना तो बनता है। यहां से आप हाथ से तैयार किए बैग, कपड़े, कार्ड जैसी चीजों और गिफ्ट आसानी से खरीद सकते हैं| Rishikesh..///..you-can-also-enjoy-these-things-in-rishikesh-328053
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^