यूरोपीय और कोरियन सिनेमा के शौकीन हैं अर्जुन कपूर
17-Apr-2025 02:40 PM 8612
मुंबई,17 अप्रैल(संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेताअर्जुन कपूर ने कहा है कि वह यूरोपीय और कोरियन सिनेमा के बहुत बड़े शौकीन हैं।हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अपनी पसंदीदा फिल्म शैलियों के बारे में बताया कि उन्हें यूरोपीय और कोरियन सिनेमा बेहद पसंद है और उनके पास यूरोपीय तथा कोरियन सिनेमा का पास एक हज़ार से भी ज़्यादा डीवीडी का कलेक्शन है। इससे उनकी अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के प्रति गहरी रुचि और उसमें छुपे विवरणों को समझने की कला झलकती है।अर्जुन कपूर ने कहा, “मैं ‘अर्जुन रिकमेंड’ नाम की एक सीरीज़ करता हूं। पहले मैं इसे बहुत एक्टिवली करता था, लेकिन अब थोड़ा कम कर दिया है। हाल ही में मैंने अपनी सारी डीवीडी हटा दीं। मेरे पास एक हज़ार से ज़्यादा डीवीडी थीं।अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों सिनेमा को लेकर कुछ बेहद दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने भारतीय फिल्मों की तुलना कुछ क्लासिक अंतरराष्ट्रीय फिल्मों से की, जिससे दर्शक उनके फिल्मी ज्ञान से प्रभावित हो गए। साथ ही, उन्होंने अपनी यादों को ताजा करते हुए 'मिस्टर इंडिया' फिल्म का ज़िक्र किया और आधुनिक भारतीय सिनेमा के क्रिएटिव डायरेक्टर्स की तारीफ की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^