विजेंद्र गुप्ता से की संबित पात्रा ने शिष्टाचार भेंट
16-Apr-2025 07:36 PM 7181
भुवनेश्वर, 16 अप्रैल (संवाददाता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से बुधवार को ओडिशा में पुरी से लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने शिष्टाचार भेंट की। श्री पात्रा ने श्री गुप्ता और विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट का ओडिशा का पारंपरिक गमछा पहनाकर स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने श्री पात्रा को दिल्ली विधानसभा का प्रतीक चिह्न भेंट किया। श्री गुप्ता ने श्री पात्रा से मुलाकात के दौरान दिल्ली विधानसभा में चल रहे विधायी कार्यों और ई विधान के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। श्री पात्रा ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को आठवीं विधानसभा के दो सत्रों की सफल बैठकों के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दिल्ली विधानसभा की कार्रवाई में आए सकारात्मक बदलावों के लिए श्री गुप्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा में संवैधानिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने में विधानसभा अध्यक्ष के प्रयास सराहनीय हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^