उत्तराखंड पुलिस के छह अधिकारी व कार्मिकों का राष्ट्रपति पदक के लिए चयन
25-Jan-2025 07:32 PM 8839
देहरादून, 25 जनवरी (संवाददाता) राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के छह अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक’ एवं सराहनीय सेवाओं के वास्ते ‘सराहनीय सेवा के लिये पदक’ से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक’ के लिए लीडिंग फायरमैन, जनपद नैनीताल अर्जुन सिंह का नाम चयनित किया गया है। वहीं ‘सराहनीय सेवा के लिए पदक’ को पांच अधिकारी और कार्मिकों के नाम घोषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह पदक शाहजहां जावेद खान, अपर पुलिस अधीक्षक, कार्मिक, प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून, बीरेन्द्र सिंह कठैत, दलनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, सुमन पंत, उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस, जनपद चम्पावत और राजेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक, घुड़सवार पुलिस, जनपद देहरादून को प्रदान किए जाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^