रात में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं भारत की यह जगहें
16-Nov-2021 12:22 PM 4268
अगर आप भारत की इन पॉपुलर जगहों की असली खूबसूरती देखना चाहती हैं तो आपको यहां पर रात में जाना चाहिए। भारत एक बेहद ही खूबसूरत देश है, जहां पर प्राकृतिक सौंदर्य से लेकर मानव निर्मित सुंदरता की कोई कमी नहीं है। यह देश आश्चर्यजनक प्राकृतिक घटनाओं से लेकर सदियों पुरानी वास्तुकला तक के आश्चर्यों से भरा हुआ है। शायद यही कारण है कि सिर्फ भारत में ही लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते नहीं हैं, बल्कि पूरे विश्व से लोग इस देश में घूमने के लिए आते हैं। यहां के विभिन्न राज्यों में कई बेहतरीन देखने की जगहें हैं। हालांकि, इनमें कई जगहे ऐसी भी हैं, जो दिन से अधिक रात में बेहद सुंदर लगती हैं और इसलिए, अगर आप इन जगहों पर घूमने जाएं तो रात में इन जगहों का दौरा अवश्य करें। गोल्डन टेम्पल, अमृतसर आध्यात्मिक दृष्टि से गोल्डन टेम्पल का अपना एक अलग ही महत्व है। अमृतसर का यह गुरुद्वारा भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यूं तो यह दिन के किसी भी समय सुंदर लगता है, लेकिन सूर्यास्त के बाद इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। यह स्थान बेहद ही शांत और और पवित्र है और यहां पर आने वाले हर व्यक्ति को एक असीम शांति का अनुभव होता है। अगर आप रात में इस स्वर्ण मंदिर में जाती हैं तो यह एक बेहद ही खूबसूरत तरीके से चमकता है। विक्टोरिया मेमोरियल, कोलकाता कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल एक बेहद प्रसिद्ध लैंडमार्क है, जो ऐतिहासिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण है। यह शानदार लैंडमार्क, जो अब एक म्यूजियम है। हरे-भरे घास के मैदानों के बीच बसा यह संगमरमर का स्मारक कोलकाता के मुख्य पर्यटक आकर्षणों में से एक है। विक्टोरिया मेमोरियल भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यूं तो यह दिन में बेहद ही खूबसूरत नजर आता है, लेकिन जैसे ही कोलकाता में रात होती है, यह इमारत पूरी तरह से बदल जाती है और अपनी खूबसूरती से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है। ताजमहल, आगरा दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। संगमरमर के इस मकबरे को एक बार देखने के बाद आप अपनी नजरें इससे हटा नहीं पाएंगे। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इसे महलों का ताज कहा जाता है। इसकी खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे प्रसिद्ध कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने “ब्रह्मांड के गाल पर एक अश्रु“ के रूप में वर्णित किया था। इसे सूर्यास्त के बाद देखने पर इसकी एक अलग ही खूबसूरती नजर आती है। यह एक ऐसा स्मारक हैं, जिस पर जब चांद की रोशनी अपनी छटा बिखेरती है तो आपको धरती पर रहकर भी स्वर्ग को देखने का अहसास होता है। मरीन ड्राइव, मुंबई मरीन ड्राइव को क्वीन्स नेकलेस के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर लोग रात में घूमना अधिक पसंद करते हैं। आप यहां पर चलते हुए या बातें करते हुए ठंडी-ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। मरीन ड्राइव, एक 3.6 किलोमीटर सड़क है, जो मुंबई के तट के समानांतर चलती है। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और मुंबई आने वाला हर टूरिस्ट एक बार मरीन ड्राइव अवश्य जाता है। रात में अगर आप यहां पर जाते हैं तो स्ट्रीट लाइट मोतियों की एक स्ट्रिंग के समान बेहद खूबसूरत नजर आती है। India very beautiful night..///..these-places-of-india-look-very-beautiful-at-night-328397
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^