मसूरी की ये चार जगहें हैं सबसे बेस्ट
29-Nov-2021 04:50 PM 7544
लोग जब भी घूमने का प्लान बनाते हैं, तो कोई अपने पार्टनर या परिवार संग जाता है, तो कोई अपने दोस्तों संग ट्रिप प्लान करता है। लेकिन अगर पूछा जाए कि आप ज्यादा एंजॉय किसके साथ कर पाते हैं, तो शायद आपका जवाब दोस्तों के साथ हो। दोस्तों संग आप जमकर मस्ती कर सकते हैं, कहीं भी घूमने का प्लान कर सकते हैं, पार्टी कर सकते हैं और एडवेंचर भी कर सकते हैं आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप दोस्तों संग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए सबसे बेस्ट जगह उत्तराखंड की गोद में बसी मसूरी हो सकती है? शायद नहीं, इसे पहाड़ों की रानी यूं ही नहीं कहा जाता, क्योंकि यहां जाकर लोग नई-नई जगहों पर घूम पाते हैं और खूब मस्ती करते हैं। तो चलिए अगर आप भी अपने दोस्तों संग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको मसूरी की कुछ बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। केम्पटी फॉल्स मसूरी में आप केम्पटी फॉल जाकर खूब मस्ती कर सकते हैं। इस वॉटरफॉल में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां नहाने का तो अलग मजा है ही, साथ ही यहां आप अपने दोस्तों संग शानदार तस्वीरें भी क्लिक करवा सकते हैं जो आपकी याद बन जाएंगी। गनहिल गनहिल यहां की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। मसूरी जाने वाले पर्यटक यहां जरूर जाते हैं। यहां से बर्फ से ठकी पहाड़ियां और सूरज की झलक साफ देखी जा सकती है, जो हर किसी का दिल जीत लेती है। बताया जाता है कि प्राचीन काल में घड़ी न होने के कारण इसी चोटी से गल चलाकर लोगों को समय बताया जाता था, जिसकी वजह से इसका नाम गनहिल पड़ गया। मॉल रोड मसूरी की मॉल रोड बाकी जगहों से काफी अलग है। यहां दोस्तों संग घूमने का, तस्वीरें क्लिक करवाने का और खरीदारी करने का अपना अलग मजा है। इस मॉल रोड में जहां एक तरफ खरीदारी करने के लिए कई मुख्य स्टोर हैं, तो वहीं यहां खाने के लिए अच्छे रेस्टोरेंट भी हैं। कुल मिलाकर आप अपने दोस्तों संग यहां अच्छा समय बिता सकते हैं। क्लाउड एंड मसूरी में क्लाउड एंड जाने का अपना अलग मजा है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यहां आप बादलों को बेहद ही पास से देख सकते हैं। यहां दोस्तों संग आप जा सकते हैं और ये जगह काफी शांत भी है। Mussoorie..///..these-four-places-of-mussoorie-are-the-best-331071
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^