शिवराज उत्तराखंड और गोवा के चुनावी दौरे पर रहेंगे
29-Jan-2022 06:21 PM 2025
भोपाल, 29 जनवरी (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी दिनों में उत्तराखंड और गोवा में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे। भाजपा की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार श्री चौहान 31 जनवरी को उत्तराखंड के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे दिन में लगभग 12 बजे नैनीताल जिले के हल्दवानी में उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रचार कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:20 बजे लालकुआं विधानसभा में डोर टू डोर प्रचार कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री चौहान इसके अलावा 1 फरवरी को गोवा के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे महलासा मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री शाम 4:50 बजे डाबोलिम चुनाव क्षेत्र के, चिकालिम पंचायत हाल में भाजपा प्रत्याशी मौविन गोडिन्हो के साथ और शाम 6:30 बजे कॉर्टालिम निर्वाचन क्षेत्र के जुआरीनगर में भाजपा प्रत्याशी नारायण नायक के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^