शिवराज सीहोर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित करेंगे
04-Feb-2022 06:05 PM 6553
भोपाल, 04 फरवरी (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पोषण अभियान के तहत सीहोर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन का वितरण करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने निवास स्थान पर कोरोना की समीक्षा करने के बाद मंत्रालय में दोपहर 12़ 15 जीएसडीपी टास्क फोर्स की बैठक लेंगे। आज दोपहर 1.15 बजे मंत्रालय से पोषण अभियान के तहत सीहोर जिले की आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 1,465 स्मार्ट फोन का वर्चुअली वितरण करेंगे। श्री चौहान यहां स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से जल जीवन मिशन में लाभान्वित ग्रामीण परिवारों से दोपहर 3:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे। श्री चौहान शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पर मध्यप्रदेश की उन विभूतियों को सम्मानित करेंगे, जिन्हें इस वर्ष पद्मश्री सम्मान दिए जाने की घोषणा हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^