शिवराज ने शर्मा को सौंपी समर्पण निधि की राशि
24-Feb-2022 10:54 AM 1752
भोपाल, 24 फरवरी (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को समर्पण निधि की राशि सौंपी। श्री चौहान ने अपने निवास पर श्री शर्मा और पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी को समर्पण निधि की राशि चेक के माध्यम से भेंट की। भाजपा की प्रदेश इकाई की ओर से इन दिनों समर्पण निधि अभियान चलाया जा रहा है। कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष में पार्टी की आजीवन सहयोग निधि समर्पण निधि के तौर पर ली जा रही है। इसमें पार्टी के कार्यकर्ता और शुभचिंतक सहयोग दे रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^