सई एम मांजरेकर और अदिवी सेष स्टारर 'मेजर' जापान में रिलीज होगी
16-Apr-2025 01:17 PM 1950
मुंबई, 16 अप्रैल (संवाददाता) सई एम मांजरेकर और अदिवी सेष की फिल्म ‘मेजर’ जापान में रिलीज होगी। फिल्म मेजर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अहम मुकाम हासिल किया है। इस बहुप्रशंसित बायोपिक एक्शन ड्रामा को अब जल्द ही जापान में प्रदर्शित किया जाएगा। जापान स्थित भारतीय दूतावास इस खास स्क्रीनिंग का आयोजन करेगा, जिसमें फिल्म जापानी सबटाइटल्स के साथ दिखाई जाएगी। यह विशेष स्क्रीनिंग 29 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:50 बजे तक आयोजित की जाएगी और यह नि:शुल्क होगी, हालांकि इसके लिए पूर्व-पंजीकरण आवश्यक है। अदिवी सेष, जिन्होंने फिल्म में भारतीय वीर मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की भूमिका निभाई थी, ने इस रोमांचक खबर को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया।यह फिल्म न केवल एक सिनेमाई उपलब्धि है, बल्कि यह भारतीय सिनेमा की सांस्कृतिक सीमाएं पार कर दुनिया तक उसकी गूंज पहुंचाती है। जापानी दर्शकों के लिए, यह फिल्म एक साहसी भारतीय सैनिक की कहानी होगी, जिसने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान नागरिकों की जान बचाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। जहां अदिवी सेष ने एक वीर सिपाही का जीवन चित्रित किया, वहीं सई मांजरेकर ने उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी की भूमिका निभाई। युवा प्रेम से लेकर बलिदान और समर्थन तक, सई ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिल जीत लिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^