रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, यह भारतवर्ष की आत्मा : शेखावत
16-Apr-2025 12:07 AM 8689
सिलीगुड़ी, 15 अप्रैल (संवाददाता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को यहाँ ‘रामायण महोत्सव’ में शिरकत की और कहा कि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, यह भारतवर्ष की आत्मा है। श्री शेखावत ने कहा रामायण वह महागाथा है, जो धर्म, मर्यादा, त्याग, समर्पण और आदर्शों की शिक्षा देती है। वाल्मीकि रामायण से लेकर तुलसीदास का रामचरितमानस, कंबन की तमिल रामायण, कृति वास की बंगाली रामायण और अब राजबंशी रामायण, हर संस्करण ने अपनी भाषा, क्षेत्र और संस्कृति के अनुसार इस दिव्य गाथा को अपनाया और संवारा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^