राज्य का विकास हर नागरिक की जिम्मेदारी : साय
08-Jan-2025 10:03 PM 5890
रायपुर, 08 जनवरी (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को कहा कि ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास’ मूलमंत्र के साथ हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि अपने क्षेत्र के विकास तथा निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें एवं विकसित राज्य बनाने में अपना योगदान दें। श्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिले के ग्राम जुगेरा में आयोजित 141 करोड़ रूपए के विकास कार्यों के लोर्कापण-शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमने अटल जी की स्मृति में वर्ष 2025 को ‘अटल निर्माण वर्ष’ घोषित किया है। इस वर्ष गुणवत्तायुक्त विकास कार्य पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^