प्रशासन की टीम तत्परता से जुटी, सभी सुरक्षित रहेंगे : शर्मा
13-Feb-2022 12:43 PM 6556
भोपाल, 13 फरवरी (AGENCY) मध्यप्रदेश के कटनी में हुए भीषण हादसे पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रशासन की टीम तत्परता से राहत कार्य में जुटी है और हादसे में सभी लोग सुरक्षित रहेंगे। श्री शर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि हादसे के बाद रात से ही प्रशासन की टीम तत्परता से जुट गई थी। उन्होंने कहा कि उनकी इस बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी चर्चा हुई। वे कटनी कलेक्टर से भी लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि सभी सुरक्षित रहेंगे। प्रशासन राहत कार्य में तत्परता से जुटा है। कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में सुरंग की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसकने के कारण फंसे नौ में से सात श्रमिकों को रात भर चले राहत एवं बचाव कार्य के जरिए सुरक्षित बचा लिया गया है। शेष दो काे बचाने का कार्य आज सुबह से जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^