प्रज्ञा ठाकुर को आपत्तिजनक वीडियो भेजने वाले दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
15-Feb-2022 07:09 PM 9036
भोपाल, 15 फरवरी (AGENCY) मध्यप्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आपत्तिजनक वीडियाे भेजने और ‘सेक्सटॉर्शन’ के मामले के दो आरोपियों को राजस्थान के भरतपुर जिले से गिरफ्तार कर आज भोपाल लाया गया। पुलिस उपायुक्त क्राइम अमित सिंह ने बताया कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आपत्तिजनक वीडियो भेजने और ‘सेक्सटॉर्शन’ के दो आरोपी वारिस खान और रबीन खान को कल भोपाल की अपराध शाखा पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद से राजस्थान के भरतपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को भोपाल पुलिस द्वारा यहां लाया गया, यहां आज उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दरअसल, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा द्वारा छह फरवरी को राजधानी के टी टी नगर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करायी गयी। शिकायत में उनका आरोप है कि उनके मोबाइल फोन में किसी अज्ञात नंबर से आपत्तिजनक मैसेज भेजा गया है। टी टी नगर पुलिस द्वारा इस मामले प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले को जांच के लिए अपराध शाखा पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^