प्राइम वीडियो की हॉरर सीरीज ‘खौफ’ में नजर आएंगे रजत कपूर
14-Apr-2025 01:24 PM 6944
मुंबई,14 अप्रैल (संवाददाता) जानेमाने अभिनेता रजत कपूर प्राइम वीडियो की हॉरर सीरीज ‘खौफ’ में नजर आएंगे।रजत कपूर एक जबरदस्त स्टोरीटेलर हैं, जो अपने हटके फैसलों और दमदार अभिनय से हमेशा कुछ अलग ही दिखाते आए हैं। वह उन कलाकारों में हैं जो फिल्मों में दिखावे से ज़्यादा कहानी को तवज्जो देते हैं। उनके निभाए किरदार और कहानियां सादगी में भी गहराई लिए होती हैं, जो सीधे दिल को छू जाती हैं। रजत कपूरएक बार फिर एक अलग ही अंदाज़ में लौटे हैं। इस बार वह प्राइम वीडियो की हॉरर सीरीज़ 'खौफ' में नजर आयेंगे। रजत कपूर ने 'खौफ' में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, ये किरदार अब तक के मेरे किसी भी रोल से बिल्कुल अलग है। जब मुझे कॉल आया और मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैं सच में रोमांचित हो गया था। ऐसा लगा जैसे ये मेरे लिए एक बड़ा बदलाव है, अब तक जो किया है उससे बिल्कुल हटकर।पंकज और स्मिता से मिलने से पहले ही मैंने जो मटेरियल पढ़ा था, वो पढ़ते ही एक अजीब सी सनसनी महसूस हुई। रीढ़ में सिहरन सी दौड़ गई, जो आमतौर पर नहीं होता। मैं उस वक्त ही रोल को लेकर काफी जुड़ाव महसूस कर रहा था। कई बार ऐसा होता है कि किरदार वैसा नहीं बन पाता जैसा सोचा था, लेकिन यहां उल्टा हुआ। शूटिंग का एक्सपीरियंस, कॉस्ट्यूम, मेकअप सबने इसे और भी खास बना दिया। यह उन चंद प्रोजेक्ट्स में से एक है जिसे लेकर मैं सच में एक्साइटेड हूं। आमतौर पर मुझे अपने काम को लेकर इतनी एक्साइटमेंट नहीं होती, लेकिन इस बार कुछ अलग है।'ख़ौफ' से क्रिएटर और शो रनर के तौर पर स्मिता सिंह डेब्यू कर रही हैं। इस सीरीज़ को संजय रौतरे और सरिता पाटिल ने मैचबॉक्स शॉट्स बैनर तले एग्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है। पंकज कुमार और सूर्य बालकृष्णन ने इसे निर्देशित किया है। इस सीरीज में मोनिका पंवार, अभिषेक चौहान, गीताांजलि कुलकर्णी और शिल्पा शुक्ला जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। 'ख़ौफ' 18 अप्रैल को भारत समेत 240 से ज़्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^