चंडीगढ़ के आस-पास पालमपुर हिल स्टेशन घूमने के लिए हैं परफेक्ट
05-Nov-2021 04:54 PM 1335
अगर आप भी दिल्ली और चंडीगढ़ के आसपास किसी बेहतरीन जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको भी पालमपुर हिल स्टेशन ज़रूर पहुंचना चाहिए। चंडीगढ़ या फिर दिल्ली से लगभग 450 किलोमीटर की दूरी पर कुछ ऐसे हिल स्टेशन मौजूद हैं, जहां एक से दो दिन घूमने के लिए कभी भी जा सकते हैं। सिरमौर हिल स्टेशन, वक्नाघट हिल स्टेशन , मोरनी हिल्स, नाहन हिल स्टेशन और हाब्बन वैली आदि कई जगहों के बार में इससे पहले आप लेख में पढ़ चूके होंगे। आज इस लेख में हम आपको एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ घूमने का एक अलग ही मज़ा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश में मौजूद खूबसूरत पालमपुर हिल स्टेशन के बारे में। चंडीगढ़ से लगभग 480 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद पालमपुर एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। करेरी झील समुद्र तल से लगभग 2 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद करेरी झील एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। कांगड़ा जिले में धर्मशाला के लगभग 9 किमी दूरी पर मौजूद यह एक ताजी पानी की झील है। आपको बता दें कि यह धौलाधार रेंज में है। बर्फ़बारी के दौरान इस झील की खूबसूरती चरम पर होती है। एक प्रमुख पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ यह ट्रैकिंग स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है। अगर आप पालमपुर में किसी शांत जगह घूमने जाना चाहते हैं, तो आपको भी यहां ज़रूर जाना चाहिए। धौलाधार रेंज अगर आप अपनी यात्रा में असंख्य प्रकृति की खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो अधिक समय लिए बिना आपको धौलाधार रेंज पहुंचा जाना चाहिए। बादलों से ढके पहाड़ और पहाड़ के ऊपर उड़ते बादल यक़ीनन आपकी यात्रा में चार चांद लगा सकते हैं। हिमालय की दक्षिणी सीमा पर मौजूद इस जगह से आप बर्फ से ढकी हिमालय की पहाड़ियों को भी आसानी से देख सकते हैं। बीर बिलिंग पालमपुर से कुछ ही दूरी पर मौजूद बीर बिलिंग एक खूबसूरत गांव है। इस गांव को हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत में भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी कहा जाता है। ऐसे में अगर आप घूमने के साथ-साथ पैराग्लाइडिंग का शौक रखते हैं, तो यहां आपको ज़रूर पहुंचना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैराग्लाइडिंग विश्व कप भारत में पहली बार बीर-बिलिंग में ही हुआ था। खूबसूरत पहाड़, चारों तरफ हरियाली और शांत वातावरण जैसी जगह घूमने का दिल कर रहा है, तो आपको भी यहां ज़रूर पहुंचना चाहिए। Hill Stations..///..palampur-hill-stations-around-chandigarh-are-perfect-to-visit-326594
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^