मोदी मित्रों के हैं किसानों के नहीं : राहुल
25-Feb-2024 07:11 PM 5893
नयी दिल्ली 25 फरवरी (संवाददाता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह मित्रों के लिए सब कुछ कर सकते हैं लेकिन किसानों के हित के लिए कोई कदम उठाने को तैयार नहीं है। श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा “क्या मोदी मित्रों का कर्ज़ा माफ हुआ, हां। क्या मोदी मित्रों को कॉर्पोरेट टैक्स में छूट मिली, हां। क्या मोदी मित्रों को सस्ती ज़मीनें दी गईं, हां।” उन्होंने कहा कि श्री मोदी अपने मित्रों के हित में हर कदम उठाने को तैयार है लेकिन किसानों की उन्हें कोई फिक्र नहीं है और जो वादे किसानों से किए थे वह पूरे नहीं हुए हैं। श्री गांधी ने कहा “पर क्या किसानों की आय दोगुनी हुई, नहीं। क्या किसानों का कर्ज़ा माफ हुआ, नहीं। हिंदुस्तान के संसाधनों को 1 प्रतिशत खास लोगों में लुटा देने की ‘मित्र नीति’ भारत बनाने वालों के साथ मोदी का विश्वासघात है।” किसानों हितों के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए श्री गांधी ने कहा “कांग्रेस प्रतिबद्ध है, हर किसान, हर मज़दूर और अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब के लिए न्यायपूर्ण नीतियां बनाने के प्रति।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^