मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप क्रांति ने जन्म लिया है-शिवराज
05-Feb-2022 05:28 PM 8053
भोपाल, 05 फरवरी (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरा सपना है कि इस वर्ष प्रदेश में स्थापित स्टार्टअप्स में से कम से कम दो को यूनिकॉर्न का दर्जा मिले। श्री चौहान आज यहां स्टार्टअप्स एक्पो का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें हर राज्य को हर क्षेत्र में अपना योगदान देना होगा और उस दिशा में स्टार्टअप्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्री चौहान ने कहा कि इंदौर के बच्चों के स्टार्टअप देखकर यह आश्चर्य हुआ कि इनमें से एक तो 8 हजार करोड़ रुपए की कंपनी हो गई। जब इंदौर के बच्चे कर सकते हैं तो प्रदेश के बाक़ी क्षेत्रों के बच्चे भी कर सकते हैं और करना ही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए हर साधन और सुविधाएं जुटाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में नई स्टार्टअप क्रांति ने जन्म लिया है। उन्होंने कहा कि भारत में 80 से अधिक यूनिकॉर्न बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि इस वर्ष प्रदेश में स्थापित स्टार्टअप्स में से कम से कम दो को यूनिकॉर्न का दर्जा मिले।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^