मोदी का अभिनंदन देश के 130 करोड़ नागरिकों का सम्मान: शिवराज
19-Feb-2022 11:58 PM 3922
भोपाल, 19 फरवरी (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में शांति, विश्वास और सहयोग के प्रतीक हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने आज दिल्ली में अफगान सिख-हिंदू प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी से प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात विश्व में भारत की सशक्त छवि का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रधानमंत्री का अभिनंदन भारत के 130 करोड़ नागरिकों का सम्मान है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^