मेरा निलंबन भाजपा सरकार की राजनीतिक साजिश:पूनिया
27-Nov-2024 10:21 PM 1634
नयी दिल्ली 27 नवंबर (संवाददाता) पहलवान बजरंग पूनिया ने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा उन पर लगाए गए चार साल के प्रतिबंध की कड़ी निंदा करते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की राजनीतिक साजिश और व्यक्तिगत प्रतिशोध करार दिया है। बुधवार को दिये गये एक बयान में पूनिया ने दावा किया कि उनके खिलाफ की गई कार्रवाई महिला पहलवानों के आंदोलन का समर्थन करने में उनकी मुखर भूमिका का प्रतिशोध है।टोक्यों ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पूनिया ने सोशल मीडिया मंच पर भाजपा सरकार और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर उनके करियर को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^