सर्दियों में मिलने वाली हरी मटर से बनाएं टेस्टी डिशेज़
13-Nov-2021 02:59 PM 8829
मटर टिकिया सबसे पहले मटर को कड़ाही में छौंक दें। मटर जब गल जाए तो उसे आंच से उतार लें। अब उबले आलू को अच्छी तरह मसल लें। आलू में कटी हरी मिर्च व अमचूर पाउडर, पिसी लाल मिर्च व नमक मिलाकर उसकी छोटी-छोटी गोली बना लें। फिर गोली के बीच में थोड़ी सी पिसी हुई मटर भरके उसे टिकियां की तरह चपटा कर लें। अब तवा आंच पर चढ़ाकर उसमें घी लगाकर दो-दो टिकिया धीमी आंच पर सुनहरी लाल होने तक सेंक लें। तैयार टिकिया को दही, खट्टी-मीठी चटनी व बारीक सेव डालकर सर्व करें। मटर की तहरी सबसे पहले मटर के दानों को कड़ाही कड़ाही में छौंक दें और धीमी आंच करके ढक दें। थोड़ी देर बाद जब मटर गल जाए तो उसे उतार लें। अब दूध में चीनी डालकर आंच पर चढ़ा दें। जब चीनी गल जाए तो आंच बंद कर दें। अब चूड़े को पानी से धोकर, निचोड़कर एक थाली में फैला दें। इसमें मीठा दूध, अमचूर व नमक अच्छी तरह से मिलाएं। आंच पर फिर कड़ाही चढ़ाएं और उसमें घी डाल दें। घी गरम हो जाने पर आंच धीमी करके उसमें जीरे को छौंक दें। पिसा धनिया डालें फिर उसमें चूड़ा डाल दें। चम्मच से धीरे-धीरे चलाएं। जब थोड़ा सूख जाए तो उसमें छौंका हुआ मटर मिला दें। थोड़ी देर बाद मिश्रण का रंग बदलने पर ऊपर से गरम मसाला बुरक दें। कड़ाही को थाली से ढक दें। तैयार है मटर की तहरी। मटर के समोसे सबसे पहले मटर के दानों को दरदरा पीस लें। आंच पर कड़ाही में तेल डाल गरम होने के लिए रखे दें। अब इसमें हींग, जीरे से तड़का लगाएं फिर इसमें मटर डालकर भूनें। इसमें गरम मसाला, अमचूर मसाला, काली मिर्च, काला नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, काजू व किशमिश डाल दें। मिश्रण को थाली में फैलाकर ठंडा कर लें। अब मैदे में नमक, अजवाइन डालकर तेल का मोयन डालकर पानी से थोड़ा सख्त गूंथ लें। लोई बनाकर पूरी की तरह बेल लें और बीच में से काट दें। फिर पानी लगाकर समोसे का आकार देकर मटर का मिश्रण भर दें और बंद कर दे। आंच पर कड़ाही में तेल गर्म के समोसे तल लें। इन्हें हरी धनिए के साथ सर्व करें। मटर पुलाव सबसे पहले चावल को पानी में भिगो दें। 30 मिनट बाद पानी से निकाल दें। आंच पर गरम घी में प्याज को सुनहरा भूनें। फिर दरदरी इलायची, तेजपत्ता, लौंग व जीरा डालकर 2-3 मिनट फ्राई करें। फिर चावल डाल दें। 2-3 मिनट बाद 2 कटोरी पानी डालकर, पानी सूखने तक पकाएं। हां, पानी सूखने पर आंच बंद कर दें। 7-8 मिनट बाद गरमा-गरम पुलाव सर्व करें। मटर के शाही गोले सबसे पहले हरे मटर के दाने दरदरा पीस लें। आलू व केले को कद्दूकस कर लें। बादाम, काजू व अखरोट छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब आलू, केला, मटर, अखरोट, बादाम, काजू, किशमिश, नमक, हींग, अदरक-लहसुन का पेस्ट सब अच्छी तरह मिला लें। इनके नींबू के आकार के गोले बनाकर गर्म तेल में मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। टमाटर सॉस के साथ सर्व करें। Tasty Dishes..///..make-tasty-dishes-from-green-peas-available-in-winter-327979
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^