महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नानपर्व को लेकर सुलतानपुर भी अलर्ट मोड़ पर
25-Jan-2025 07:01 PM 5236
सुलतानपुर 25 जनवरी(संवाददाता) प्रयागराज में सदी के सबसे महत्वपूर्ण मौनी अमावस्या स्नान पर्व को लेकर सुलतानपुर भी अलर्ट मोड़ पर है। जिला प्रशासन ने स्नानार्थियों की सुविधाओं को लेकर परिवहन, सुरक्षा, ईंधन और यातायात के व्यापक व्यवस्था किये हैं। सुलतानपुर जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की उपस्थिति में महाकुंभ-2025 के अवसर पर मौनी अमावस्या 29 जनवरी, 2025 के दृष्टिगत प्रयागराज से अयोध्या व अन्य मार्गों पर आवागमन करने वाले तीर्थयात्रियों हेतु की गयी विभिन्न तैयारियों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^