खरगे ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना , संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करने का लगाया आरोप
26-Jan-2025 07:18 PM 5922
बेंगलुरु 26 जनवरी (संवाददाता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और उस पर संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करने तथा आर्थिक मोर्चों पर विफल होने का आरोप लगाया। श्री खरगे ने यहां कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में तिरंगा फहराने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संविधान की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया और इंदौर में पार्टी के आगामी 'गांधी भारत' कार्यक्रम की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के प्रयास के दावे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “बड़े-बड़े बयानों के बावजूद भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है जबकि यह स्थान कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशीन गठबंधन सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान हासिल किया था।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की आर्थिक नीतियों ने गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों के संघर्षों की अनदेखी करते हुए अमीरों का पक्ष लिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^