कंतारा: चैप्टर 1 की दुनिया को आकार देने के लिए होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी ने ग्रैंड कदंब साम्राज्य का किया निर्माण
13-Nov-2024 02:22 PM 8713
मुंबई, 13 नवंबर (संवाददाता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और निर्देशक ऋषभ शेट्टी और होम्बले फिल्म्स ने फिल्म कंतारा: चैप्टर 1 की दुनिया को आकार देने के लिए कदंब साम्राज्य का निर्माण किया।वर्ष 2022 में प्रदर्शित फिल्म कंतारा को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बड़ी जीत हासिल की, जिसमें उसने बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग व्होलसोम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड मिला और ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। कंतारा की सफलता के बाद इसका प्रीक्वल, कंतारा: चैप्टर 1, बनाया जा रहा है। कंतारा: चैप्टर 1 कदंब काल को एक्सप्लोर करेगी।कंतारा: चैप्टर 1 कर्नाटक के कदंब कालखंड में सेट है। कदंब उस समय के महत्वपूर्ण शासक थे, जो कर्नाटक के कुछ हिस्सों पर राज करते थे और उन्हें वहां की वास्तुकला और संस्कृति को आकार देने में बड़ी भूमिका निभायी। इस पीरियड को बड़े पर्दे पर लाने के लिए, मेकर्स होम्बले फिल्म्स और निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने कुंडापुर में कदंब एम्पायर को रीक्रिएट किया है।इस कहानी को असली एहसास देने के लिए मेकर्स ने खूब मेहनत की है, यहाँ तक कि फिल्म के लिए एक नया स्टूडियो बना डाला। पहले उन्होंने 80 फीट ऊँचाई का एक बड़ा सेट खोजने की कोशिश की थी, जहाँ एलाबोरेट सेटिंग बनाई जा सके, लेकिन वो वैसा कुछ नहीं ढूंढ पाए। इसलिए एक कदम और बढ़कर उन्होंने खुद का स्टूडियो खड़ा कर दिया। यह पूरा सेट कई एकड़ में फैला है।इस बड़े प्रयास के पीछे कदंब राजवंश का महत्व छिपा है, जिसने दक्षिण भारत की वास्तुकला में भव्यता की शुरुआत की। कदंब काल को भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग माना जाता है, जो अपनी आकर्षक समृद्धि और ऐतिहासिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। कंताराः चैप्टर 1 इसी समय के दौरान सेट है, जब भारत में सब कुछ भव्य और अद्भुत था। फिल्म एक प्रीक्वल के रूप में कंतारा से पहले की घटनाओं को दिखाएगी, और यह बताएगी कि क्या हुआ जो सब कुछ ऐसा बना। मेकर्स इस युग को पूरी तरह से रीक्रिएट करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और हर चुनौती का सामना कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^