कमलनाथ और अन्य नेताओं ने राष्ट्रपिता को नमन किया
30-Jan-2022 07:31 PM 8944
भोपाल, 30 जनवरी (AGENCY) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा, 'संपूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनके श्रीचरणों में कोटि कोटि नमन। उनके उच्च विचार, उनके आदर्श, उनकी सोच, उनकी परस्पर प्रेम सद्भाव की नीति आज भी हम सभी को प्रेरणा देती है।' वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने श्री महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए ट्वीट में लिखा है, 'पूरी दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन। बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं।' प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी राष्ट्रपिता को पुण्यतिथि पर नमन किया है। आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सभाकक्ष में पार्टी नेताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा महात्मा गांधी के 74वें शहीद दिवस पर पुरानी विधानसभा स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर उनके प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम' और 'वैष्णव जन तो तेने कहिए पीर पराई जाने रे' भजन के साथ गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^