झांसी:पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार
25-Jan-2025 08:25 AM 3417
झांसी 24 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में झांसी के सकरार थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो शातिर अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी जबकि दूसरों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता पायी है। पुलिस अधीक्षक -शहर (एसपी -सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने पत्रकारों को शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर 2024 में सकरार थानाक्षेत्र में जामन निवासी हरेंद्र कुशवाहा के ट्रैक्टर को लूटने की घटना को दो शातिर बदमाशों ने अंजाम दिया था। इस मामले में सकरार थाने में रिपोर्ट दर्ज कर अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन किया गया था। इसके अलावा इन दोनों के खिलाफ थाने में चोरी का भी मामला दर्ज है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^