जम्मू-कश्मीर भारत का मुकुट और आत्मा है: सुरिंदर
26-Jan-2025 08:20 PM 7917
श्रीनगर 26 जनवरी (संवाददाता) जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर सदियों से ‘भारत का मुकुट और आत्मा’ रहा है और यह अपनी बेजोड़ सुंदरता, संस्कृति और इतिहास के लिए पूरी दुनिया में बहुत लोकप्रिय है। श्री चौधरी ने आज यहां बख्शी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा , “हम जम्मू-कश्मीर की शांति, समृद्धि और विकास का संकल्प लेते हैं और हमारी सरकार लोगों को न्याय दिलाने में भी भूमिका निभायेगी।” उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग अपनी कड़ी मेहनत, आतिथ्य और भाईचारे के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में खासकर 2019 में राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिए जाने के बाद से उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। जिससे उनके लोगों के दिलों में असंतोष पैदा हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^