दिवाली पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मनाली समेत इन जगहों की करें सैर
02-Nov-2021 05:33 PM 7797
इसी महीने में सर्दियों की शुरुआत होती है। इसके लिए कार्तिक महीने का विशेष महत्व है। दिवाली पर लोग छुट्टियां मनाने के लिए देशभर की सैर करते हैं। अगर आप भी दिवाली पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मनाली समेत इन जगहों की सैर करें। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं- मनाली जाएं मनाली अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह खूबसूरत शहर हिमाचल प्रदेश में स्थित है। समुद्रतल से मनाली की ऊंचाई 1,950 मीटर है। यह शहर ब्यास नदी के किनारे स्थित है। शिमला से मनाली की दूरी 270 किलोमीटर है। मनाली को स्पीति और लेह का प्रवेशद्वार कहा जाता है। दिवाली सेलिब्रेशन के लिए यह परफेट डेस्टिनेशन है। मनाली की सैर कर आप दिवाली को यादगार बना सकते हैं। कुल्लू जाएं दिवाली सेलिब्रेशन के लिए आप कुल्लू की यात्रा कर सकते हैं। पर्यटकों के लिए कुल्लू आकर्षण का केंद्र है। दशहरा सेलिब्रेशन के लिए कुल्लू दुनियाभर में प्रसिद्ध है। साथ ही बादल फटने की घटना के लिए भी जाना जाता है। यह शहर बेहद खूबसूरत है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 1700 मीटर है। आप कुल्लू में बिजली महादेव, नग्गर और मणिकर्ण आदि पवित्र जगहों की सैर कर सकते हैं। मनाली से कुल्लू की दूरी महज 40 किलोमीटर है। बीर-बिलिंग जाएं बीर-बिलिंग हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित जोगिंदर नगर में स्थित एक गांव है। यह गांव पैराग्लाइडिंग के लिए जाना जाता है। यहां आप SKYDIVING का भी मजा उठा सकते हैं। बीर-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग ओलिंपिक का आयोजन हो चुका है। इसके लिए यह डेस्टिनेशन दुनियाभर में प्रसिद्ध है। मनाली से बीर-बिलिंग की दूरी महज 180 किलोमीटर है। आप दिवाली के मौके पर हिमाचल प्रदेश के इन जगहों की जरूर सैर करें। Diwali Manali..///..if-you-are-planning-to-visit-diwali-then-visit-these-places-including-manali-326303
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^