हिन्दू राष्ट्र की मांग के समर्थन में जयपुर में शनिवार को निकाली जायेगी भगवा रैली
09-Jan-2025 09:29 PM 3396
जयपुर 09 जनवरी (संवाददाता) हिन्दु राष्ट्र की मांग के समर्थन में राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को राष्ट्रीय करणी सेना द्वारा सर्व समाज के साथ भगवा रैली का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह ने गुरुवार को यहां प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी देते हुए बताया कि करणी सेना हिन्दू राष्ट्र की मांग कर रही हैं और इसके समर्थन एवं हिन्दू सनातन धर्म पर सर्व समाज को लेकर 11 जनवरी को जयपुर में विशाल भगवा रैली निकाली जायेगी जो यह रैली भवानी निकतेन से सुबह दस बजे रवाना होकर चौमू पुलिया एवं खातीपुरा रोड़ होते हुए करणी सेना के प्रधान कार्यालय चित्रकूट स्टेडियम पहुंचेगी। इस मौके आमसभा भी की जायेगी। उन्होंने बताया कि भगवा रैली में नेता, साधु संत सहित सर्व समाजके 10-15 हजार लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद इससे भी एक बड़ी रैली का आयोजन किया जायेगा जिसमें पांच से दस लाख लोगों के भाग लेने की संभावना रहेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^