देवनानी ने किया स्वामी विवेकानन्द की 13 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
12-Jan-2025 09:36 PM 4050
अजमेर, 12 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भारतीय जनमानस में बसे स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर रविवार को स्वामी विवेकानन्द की 13 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर अजमेर शहर को एक नए पर्यटन स्थल की सौगात दी। श्री देवनानी ने अजमेर में कोटड़ा पत्रकार कॉलोनी के ऊपर पहाड़ी पर बनाए गए विवेकानन्द पार्क में इस प्रतिमा का अनावरण कर यह सौगात दी। शहर के सबसे ऊंचाई वाली जगह पर बनाए गए इस पार्क से एक साथ फायसागर और आनासागर का नजारा देखा जा सकता है। पार्क को योग एवं पर्यटन के लिए विकसित किया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री देवनानी ने विधानसभा अध्यक्ष बनते ही अजमेर विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए थे कि यहां विवेकानन्दजी की मूर्ति स्थापित की जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^