देश के विकास में पर्वतीय समाज की बड़ी भूमिकाः योगी
23-Jan-2025 12:11 AM 7825
लखनऊ, 22 जनवरी (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश व देश के विकास में पर्वतीय समाज की बड़ी भूमिका है। पर्वतीय महापरिषद की तरफ से आयोजित उत्तरायणी कौथिग 2025 मेले के समापन समारोह को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. गोविंद वल्लभ पंत उत्तराखंड में पैदा हुए थे। वे देश के गृह मंत्री बने और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया। स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वे भी उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश में आए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री के रूप में सेवा की। नारायण दत्त तिवारी भी उत्तराखंड की देन हैं, जिन्होंने यूपी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में विकास का विजन दिया था। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, द्वितीय सीडीएस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी उत्तराखंड की देन हैं। ऐसी अनेक विभूतियों और देश की सुरक्षा के लिए जवानी लगाने वाले अनेक बहादुर नौजवान भी उत्तराखंड की देन हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^