डेका,बैज ने की जवानों की गाड़ी को उड़ाने की घटना की कड़ी निंदा
06-Jan-2025 10:53 PM 6993
रायपुर, 06 जनवरी (संवाददाता)छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग में नक्सलियों द्वारा डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों की गाड़ी को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की कायरतापूर्ण घटना की कड़ी निंदा की है। श्री डेका ने कहा कि इस घटना में अनेक जवानों के शहीद होने की दुखद जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों द्वारा किया गया यह कृत्य जघन्य अपराध है। ईश्वर मृत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^