डबल इंजन की सरकार सनातन धर्म की हितैषी: देवकी नंदन
23-Jan-2025 07:22 PM 8804
महाकुंभनगर,23 जनवरी (संवाददाता) प्रख्यात कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारें सनातन धर्म की हितैषी हैं। महाकुंभ मेला क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विश्वास जताते हुये उन्होने कहा कि वे सनातन धर्म के विकास के लिए समर्पित हैं। ऐसी सरकार का शासन प्रदेश और देश के लिए अत्यंत लाभकारी है। 27 जनवरी को आयोजित होने वाली 'सनातन धर्म संसद' की घोषणा करते हुए ठाकुर ने इसके मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस संसद का मुख्य लक्ष्य 'सनातन बोर्ड' का गठन करना है। इस बोर्ड के माध्यम से धर्म परिवर्तन पर रोक, मंदिरों की संपत्ति का संरक्षण और धार्मिक संस्थानों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^