चिराग चिक्कारा ने अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
28-Oct-2024 04:28 PM 8948
तिराना (अल्बानिया) 28 अक्टूबर (संवाददाता) भारत के पहलवान चिराग चिक्कारा ने अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप कुश्ती में पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में किर्गिस्तान के अब्दिमलिक कराचोव को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने इस चैंपियशिप में एक स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य सहित कुल नौ पदक जीते है। अल्बानिया के तिराना में रविवार को हुये मुकाबले में चिक्कारा ने नजदीकी मुकाबले में कराचोव को 4-3 से हराकर यह स्वर्ण पदक पदक हासिल किया। इस जीत के साथ वह अंडर-23 विश्व चैंपियन बनने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय पुरुष पहलवान बन गए हैं। वह अमन सहरावत और रीतिका हूडा के क्लब में शामिल हो गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^