भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं
21-Dec-2024 10:01 AM 9878
नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1898 – रसायनज्ञ पियरे और मैरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की। 1917 – जर्मन लेखक और नोबेल पुरस्कार विजेता हेनरिक बोल का जन्म हुआ। 1921 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हड़ताल और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया। 1923 – नेपाल ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर पूर्णतः स्वतंत्र देश बन गया। 1923 – जमैका में जन्मे सामुदायिक संगठनकर्ता और कार्यकर्ता कोनी मार्क का जन्म हुआ। 1931 – आर्थर वेन द्वारा निर्मित विश्व का पहला क्रॉसवर्ड न्यूयॉर्क वर्ल्ड अख़बार में प्रकाशित हुआ। 1934 - पाकिस्तानी क्रिकेटर हनीफ़ मोहम्मद का जन्म हुआ। उन्होंने 1952-53 सीज़न और 1969-70 सीज़न के बीच 55 टेस्ट मैचों में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए खेला। 1937 – रंगीन चित्रों और ध्वनि वाली पहली कार्टून फिल्म - डिज्नी की स्नो व्हाइट प्रदर्शित की गयी। 1947 - पाको डी लूसिया, जिसे फ्रांसिस्को सांचेज़ गोमेज़ के नाम से भी जाना जाता है, एक स्पेनिश गुणी फ्लेमेंको गिटारवादक, संगीतकार और रिकॉर्ड निर्माता का जन्म हुआ। 1949 – पुर्तगाली शासकों ने इंडोनेशिया को एक संप्रभु राष्ट्र घोषित किया। 1952 – सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने। 1962 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री हेरोल्ड मैकमिलन ने बहामास में वार्ता के बाद एक बहुआयामी नाटो परमाणु बल बनाने का निर्णय लिया। 1971 – कर्ट वॉल्डहेम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने। 1974 – देश का पहला पनडुब्बी प्रशिक्षण पोत आईएनएस सातवाहन, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में कमीशन किया गया। 1975 – मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ। 1986 - साहित्य, कला और संस्कृति में अपने बहुमुखी योगदान के लिए प्रसिद्ध मिस्र के कवि, गीतकार, कार्टूनिस्ट और नाटककार सलाह जहीन का निधन हो गया। 1991 – कजाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन किया गया। 1998 – नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफ़ा। 2002 – धमकियों के बाद ब्रिटेन ने बोगोटा दूतावास बंद कर दिया। 2008 – कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को अमेरिकी पत्रिका न्यूज बीक ने विश्व के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया। 2009 – अमेरिकी जैव रसायनज्ञ और नोबेल पुरस्कार विजेता एडविन जी. क्रेब्स का निधन हुआ । 2012 – “ गंगनम स्टाइल ” यूट्यूब पर एक अरब व्यू पाने वाला पहला वीडियो बन गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^