18-Apr-2025 09:40 AM
8718
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
1506: वेटिकन सिटी में वर्तमान सेंट पीटर बेसिलिका का निर्माण चौथी शताब्दी में निर्मित पुरानी बेसिलिका के स्थान पर शुरू हुआ।
1738: रियल अकादमी डे ला हिस्टोरिया (रॉयल एकेडमी ऑफ हिस्ट्री) मैड्रिड में स्थापित किया गया।
1859: देश में आजादी की अलख जगाने वाले तात्या टोपे को 1857 की आजादी की पहली क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर फांसी पर लटका दिया गया।
1902: अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए।
1917: गांधी जी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।
1948: हेग, नीदरलैंड्स में इंटरनेशनल कोर्ट आफ जस्टिस की स्थापना।
1950: विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव की 80 एकड़ भूमि के साथ भूदान आंदोलन शुरू किया।
1955: जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन।
1968: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1971: भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 बम्बई पहुंचा। इसे सम्राट अशोक नाम दिया गया।
1978: आधुनिक नई दिल्ली का निर्माण करने वाले सोभा सिंह का निधन।
1980: जिम्बाब्वे ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया।
1991: केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया।
1992: रंगभेद के कारण प्रतिबंधित दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला।
1994: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 375 रन बनाकर सर गारफील्ड सोबर्स का रिकार्ड तोड़ा।
1996: काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 टूरिस्टों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भूना।
2001: भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
2008: भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।
2013: केप्लर-62 के आस-पास के क्षेत्र में दो ग्रह - कैपलर-62ई और कैपलर-62एफ की खोज की गई।
2014: माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन से 12 नेपाली पर्वतारोहियों की मौत हो गई।...////...