17-Apr-2025 09:33 AM
7930
नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
1349: हसन II की हत्या से माज़ंदरन में बावन वंश का शासन समाप्त हुआ।
1521: मार्टिन लूथर का परीक्षण उनकी शिक्षाओं पर डाइट ऑफ वर्म्स की सभा के दौरान शुरू हुआ।
1524: जियोवानी दा वेराज़ानो न्यूयॉर्क बंदरगाह पर पहुंचा।
1799: श्रीरंगपट्टनम की घेराबंदी शुरू। 4 मई को टीपू सुल्तान की मौत के साथ इसका अंत हुआ।
1869: मोरेलोस को मेक्सिको के 27वें राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
1895: चीन और जापान के बीच शिमोनोसेकी की संधि पर हस्ताक्षर हुए। यह प्रथम चीन-जापानी युद्ध के अंत का प्रतीक है,
1941: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1945: इतिहासकार ट्रान ट्रोंग किम को वियतनाम साम्राज्य का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
1946: सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।
1947: श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म।
1971: मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिल कर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।
1972: महानतम श्रीलंकाई स्पिनर मुरलीधरन का जन्म। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 800 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
1975: भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन।
1977: स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय।
1982: कनाडा ने संविधान अपनाया।
1982: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1983: एसएलवी 3 राकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया।
1986: नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल।
1993: अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।
2007: एशियाई खेल 2014 के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।
2008: ब्राजील और भारत के बीच चार महत्वपूर्ण संधि पर हस्ताक्षर किये गए।
2013: न्यूजीलैंड ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी।
2014: प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्केज का निधन।
2021: लोकप्रिय तमिल अभिनेता, पार्श्वगायक और सामाजिक कार्यकर्ता विवेक का निधन।...////...