भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
09-Apr-2025 09:24 AM 8296
नयी दिल्ली, 09 अप्रैल (संवाददाता) भारत एवं विश्व के इतिहास में 09 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1669- मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया। 1860- पहली बार मनुष्य की आवाज रिकार्ड की गई । 1893- हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म। 1948-1953- वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्स' शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की। 1965- कच्छ के रण में भारत पाक में युद्ध छिड़ा। 1988- अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाये। 1988 - ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने। 2002- बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को हिस्सा लेने की अनुमति मिली। 2003- इराक को सद्दाम की तानाशाही से मुक्ति मिली। 2003 - स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने। 2005- प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला से विवाह किया। 2008- नेपाल में संविधान सभा के लिए मतदान हुआ। 2010- श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंय ने 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें जीतीं। 2011- सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी आमरण अनशन समाप्त कर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^