भारत वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट के लक्ष्य को प्राप्त करने और इससे आगे जाने स्थिति में-जोशी
21-Jan-2025 09:37 PM 6420
जयपुर 21 जनवरी (संवाददाता) केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को एक अग्रणी वैश्विक शक्ति बताते हुए कहा है कि वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट के लक्ष्य को प्राप्त करने और इससे आगे जाने के लिए उचित स्थिति में है। श्री जोशी मंगलवार को जयपुर में नवीकरणीय ऊर्जा पर क्षेत्रीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा को हमारे अन्य ऊर्जा क्षेत्रों में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए जो 2032 तक दोगुनी होने जा रही है। बैठक में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी क्षेत्र के राज्यों में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^