भागवत ने किए इस्कॉन दर्शन
20-Feb-2022 12:40 PM 5463
उज्जैन, 20 फरवरी (AGENCY) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक डाॅ मोहन भागवत ने आज यहां संघ की बैठकें शुरु होने के पहले इस्कॉन मंदिर में दर्शन किये। महानगर प्रचार प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि संघ प्रमुख अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान कल रात यहां पहुंचे। आज प्रात: उन्होंने इस्कॉन मंदिर में दर्शन किये। इस्कॉन मंदिर परिसर में दर्शन के बाद डॉ भागवत ने इस्कॉन के संत भक्तिचारु महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित कर आदरांजलि अर्पित की। मंदिर समिति द्वारा डॉ भागवत का शॉल पहना कर अभिनंदन किया गया। इसी दौरान उन्हें बालभोग प्रसाद प्रदान किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^