बहन-बेटियों के साथ बदतमीजी की घटना में एक कांग्रेसी का नाम अवश्य आता है- यादव
11-Jan-2025 08:41 PM 7513
बड़वानी, 11 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि बहन-बेटियों के साथ बदतमीजी की घटनाओं के पीछे एक कांग्रेसी का नाम अवश्य आता है। डॉ यादव ने आज जिले के सेंधवा स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं एवं करोड़ों के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण अभियान की ओर जब सरकार बढ़ती है, तो कांग्रेसियों की नींद खराब हो जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कहते हैं कि इन्हें क्यों बांट रहे हैं, खजाना खाली हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने तो कभी कुछ किया नहीं, हम सम्मान कर रहे हैं, तो इन्हें तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि जितनी भी बदतमीजी की घटना बहन-बेटियों के साथ होती है, उनमें एक कांग्रेसी का नाम जरूर आता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^