अर्जुन अवार्ड से सम्मानित नित्या श्री का लखनऊ से है गहरा नाता
18-Jan-2025 10:09 PM 7919
लखनऊ 18 जनवरी (संवाददाता) अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित तमिलनाडु की नित्या श्री का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भी गहरा नाता है। नित्या श्री ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों अर्जुन पुरस्कार प्राप्त किया था। पेरिस पैरालम्पिक 2024 में नित्या ने एसएच-6 वर्ग में इंडोनेशिया की रीना मारलीना को 21-14, 21-6 से हराकर कांस्य पदक जीता था। नित्या ने 2023 में लखनऊ के एक्सीलिया स्कूल से 12वीं की परीक्षा मानविकी (ह्यूमैनिटीज़) विषय में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। 2021 के शुरुआत में ही नित्या ने तमिलनाडु से आकर एक्सीलिया में पढ़ाई के साथ–साथ बैडमिंटन अकादमी में प्रवेश लिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^