आत्मनिर्भर भारत पर मोदी के विचार से देश के विकास में नई ऊर्जा प्राप्त हुई-शिवराज
02-Feb-2022 01:22 PM 2824
<p>भोपाल, 02 जनवरी (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अर्थव्यवस्था पर दिये विचार पर कहा कि इससे देश के विकास में नई ऊर्जा प्राप्त हुई है।<br /> श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि आत्मनिर्भर भारत अर्थव्यवस्था पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रखर विचार सुनकर देश के विकास में योगदान की नई ऊर्जा और मार्गदर्शन की प्राप्त हुई। <br /> उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के लिए जितना गहन चिंतन करते हैं, निश्चित ही वह नए भारत के रूप में फलीभूत होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^