25 वर्ष से फरार दो लाख का इनामी हत्यारा झारखंड से गिरफ्तार
25-Jan-2025 07:34 PM 3916
देहरादून, 25 जनवरी (संवाददाता) उत्तराखंड पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने वर्ष 1999 में बदरीनाथ (चमोली) में जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) की हत्या में वांछित हत्यारे को 25 वर्ष बाद झारखंड के जमशेदपुर से गुरुवार को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर पुलिस ने दो लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) नीलेश आनंद भरणे ने शनिवार को बताया कि एसटीएफ की गठित टीम द्वारा पूर्व में प्राप्त तकनीकी तथा भौतिक सूचनाओं का वर्तमान में प्राप्त सूचनाओं से मिलान करते हुये उक्त अपराधी सुरेश शर्मा को बीती 23 जनवरी को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इतने वर्षों में अभियुक्त का चेहरा आदि भी बदल गया था, इसलिए बहुत परिश्रम से उसकी पहचान संभव हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^